मिश्रण किसे कहते हैं ? क्या है? What is Mixture in Chemistry, परिभाषा, प्रकार

इस लेख में हम मिश्रण (Mixture) के बारे में विस्तृत रूप से जानेंगे। यह विज्ञान की शाखा रसायन विज्ञान का महत्वपूर्ण चैप्टर है। जिस से सम्बंधित विभिन्न प्रश्नो का यहाँ जवाब देने का प्रयास किया गया है। जैसे :- What is Mixture in Chemistry
> मिश्रण किसे कहते हैं (mishran kise kahate hain)
> मिश्रण क्या हैं ? (mishran kya hai)
> मिश्रण की परिभाषा (mishran ki paribhasha)

> मिश्रण के प्रकार कितने है ? (Types of Mixture)

मिश्रण क्या हैं ? (What is Mixture in Chemistry)

सामान्य शब्दों में यदि मिश्रण(mixture) को परिभाषित किया जाया तो मिश्रण का संगठन परिवर्तनीय होता है। जिसे भौतिक विधियों द्वारा सुगमता से अलग कर सकते हैं।

जैसे की मिट्टी भी एक प्रकार का मिश्रण है। क्यूंकि मिटटी में विभिन्न प्रकार के कण और पदार्थ मिले हुवे रहते है। इसलिए हम मिट्टी को भी एक मिश्रण कह सकते है।

मिश्रण किसे कहते हैं ? (mishran kise kahate hain)

मिश्रण किसे कहते हैं ? (mishran kise kahate hain) सामन्यता पूछा जाने वाले प्रश्न हैं जिसका जवाब यहाँ दिया गया है।
मिश्रण की परिभाषा :-

"मिश्रण दो या अधिक पदार्थ ( यौगिक या तत्व) से मिलकर बना होता है।
किसी मिश्रण में दो या दो से अधिक प्रकार के प्रदार्थ के किसी भी अनुपात में मिले हुवे हो सकते है।
  • इसमें विभिन प्रकार के अभिकर्मक उपस्थित होते है।
  • भार के अनुसार किसी भी अनुपात में पदार्थ मिले हुवे हो सकते है।
  • मिश्रण का गुणधर्म उसके अवयव के गुणधर्म ही होते है।
  • साधारण भौतिक विधि द्वारा मिश्रण को अलग किया जा सकता है।

मिश्रण के उदाहरण :-

मिट्टी, जल और शकर का विलयन, हवा, चाय

मिश्रण के प्रकार (Type of Mixture In Hindi)

मुख्यतया मिश्रण के 2 प्रकार होते हैं।

(1) समांगी मिश्रण (Samangi Mishran)
(2) विषमांगी मिश्रण (Vishamangi Mishran)

(1) समांगी मिश्रण (Homogeneous Mixture In Chemistry)

समांगी मिश्रण (Homogeneous Mixture In Hindi) क्या है :-

ऐसा मिश्रण जिसमे सभी अवयव सम्पूर्ण मिश्रण में समान रूप से उपस्थित हो समांगी मिश्रण कहलाता हैं तथा मिश्रण में उपस्थित अवयव समान प्रावस्था में होते है।
पुरे मिश्रण में इनका संगठन समान होता है।

समांगी मिश्रण के उदाहरण :-
(1) जल + लवण
(२) जल + शक़्कर (जल और शक़्कर एक अच्छा समांगी मिश्रण का उदाहरण है। जल एंव शकर आपस में पूर्णतया घुले हुवे होते है।
(3) जल + एलकोहॉल
(4) वायु

समांगी मिश्रण के गुण (Properties of Mixture in Hindi):-

  • इनका संगठन समान होता है।
  • इनके कणो का आकार नैनोमीटर के समान होता है।
  • यह टिंडल प्रभाव नहीं दर्शाते।

(2) विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous Mixture In Hindi)

विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous Mixture In Hindi) क्या हैं, किसे कहते हैं ? :-

ऐसा मिश्रण, जिसमे सभी अवयव सम्पूर्ण मिश्रण में समान रूप से उपस्थित नहीं होते हैं , विषमांगी मिश्रण कहलाता है। इसकी सरंचना समान रूप से नहीं होती हैं।

विषमांगी मिश्रण के उदाहरण (Example of Mixture) :-
(1) जल + रेत
(2) जल + तेल
(3) गेहू + कंकर

विषमांगी मिश्रण के गुण (Properties of Mixture in Hindi):-

  • इस प्रकार के मिश्रण का संघठन एक सामान नहीं हैं।
  • इसके घटक कणो के रूप में होते हैं।
  • इसमें घटको को आसानी पहचाना जा सकता हैं।

महत्वपूर्ण पश्न

Q.1. मिश्रण किसे कहते हैं ?

उतर :- मिश्रण दो या दो से अधिक पदार्थ से मिलकर बना होता है जो किसी भी अनुपात में मिले हुए होते है।

Q.2. समांगी मिश्रण क्या है?

उत्तर :- एक सामान पदार्थो से मिलकर बना मिश्रण।

Q.3. मिश्रण कितने प्रकार के होते हैं ?

उतर :- मिश्रण दो प्रकार के होते हैं।

रामप्रसाद RpscGuide में कंटेंट राइटर हैं। रामप्रसाद को पढ़ाई का जुनून है। उन्हें लेखन, करियर, शिक्षा और एक अच्छा कीबोर्ड पसंद है। यदि आपके पास कहानी का कोई विचार है, तो उसे [email protected] पर एक मेल भेजें।