रसायन विज्ञान की परिभाषा क्या है ? What Is Chemistry In Hindi |जनक |PPT-PDF

रसायन विज्ञान की परिभाषा क्या है ? What Is Chemistry In Hindi |जनक |PPT-PDF

इस लेख में हम रसायन विज्ञान की परिभाषा (Definition of chemistry) क्या है ? What Is Chemistry In Hindi | जनक कौन है |PPT-पीडीऍफ़ के बारे में विस्तृत रूप से जानेगे एंव नोट्स भी उपलब्ध कराये गए है।

विज्ञान को मानव द्वारा प्रकृति को समझने और उसका वर्णन करने के लिए ज्ञान को व्यवस्थित
करने के निरंतर प्रयास के रूप में देखा जा सकता है।
दूध से दही बनना, लंबे समय तक गन्ने के रस को रखने पर उससे सिरका बनना और लोहे में जंग लगना
परिवर्तनों के कुछ ऐसे उदाहरण हैं जिन्हें हम बहुत बार देखते हैं। सुविधा के लिए विज्ञान को
विभिन्न शाखाओं जैसे रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान, भू-विज्ञान आदि में वर्गीकृत किया गया है।

  • पुरातन भारत में रसायन को रसायन शास्त्र, रसतन्त्र, रसक्रिया अथवा रसविद्या कहा जाता था।

रसायन विज्ञान की परिभाषा:- Definition of Chemistry in Hindi

  • विज्ञान की वह शाखा जिसमें पदार्थों के संश्लेषण संघटन. गणधर्म और अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है रसायन कहलाती है।

रसायन विज्ञान अणुओं और उनके रूपांतरण का विज्ञान है। यह न केवल एक सौ तत्वों का विज्ञान है, अपितु उनसे निर्मित होने वाले असंख्य प्रकार के अणुओं का भी विज्ञान है।
रोअल्ड हॉफमैन

रसायन विज्ञान के जनक :-

रसायन विज्ञान के जनक आँत्वाँ लॉरेंत लावासिये, Antoine Laurent Lavoisier है।
रसायन विज्ञान के जनक आँत्वाँ लॉरेंत लावासिये, Antoine Laurent Lavoisier है।

अधिकांश लोग इन्हे आधुनिक रसायन का जनक मानते हैं। इन्होने सर्वप्रथम सिद्ध किया कि वायु के मुख्य घटक नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन है। इन्होने द्रव्यमान सरंक्षण का नियम भी प्रतिपादित किया।

रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य

  • कक्रपाणि ने रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्यमक्यूरिक ρ सल्फाइड की खोज की। साबुन की खोज का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।
    उन्होंने साबुन बनाने के लिए सरसों का तेल और कुछ क्षार उपयोग किए।
  • चरक संहिता भारत का सबसे पुराना आयुर्वेद का ग्रंथ है।
    चरक संहिता में धातुओं की भस्मों का उपयोग रोगों के उपचार में किए जाने का वर्णन है।
  • कैन्सर की चिकित्सा में प्रभावी औषधियाँ (जैसे–सिसप्लाटिन तथा टैक्सोल) और एड्स से ग्रस्त रोगियों के उपचार हेतु उपयोग में आनेवाली औषधि एजिडोथाईमिडिन (AZT)

रसायन विज्ञान और भारत:-

पुरातन भारत में लोगों को आधुनिक विज्ञान के उभरने से बहुत पहले से अनेकों वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी थी।
वह उस ज्ञान का उपयोग जीवन के विभन्न क्षेत्रों में करते थे।
रसायन का विकास प्रमुखतः 1300 से 1600 CE में कीमिया (ऐल्किमी) और औषध रसायन के रूप में हुआ।
आधुनिक रसायन ने अट्ठारहवीं शताब्दी में यूरोप में कुछ ऐल्किमी परम्पराओं के पश्चात् आकार प्राप्त किया जो यूरोप में अरबों द्वारा लाई गई थीं।

 रसायन विज्ञान का महत्त्व

रसायन विज्ञान राष्ट्र के विकास में भी अत्यधिक योगदान देता है।
रासायनिक सिद्धांतों की बेहतर जानकारी होने के बाद अब विशिष्ट चुंबकीय, विद्युतीय और प्रकाशीय गुणधर्मयुक्त
पदार्थ संश्लेषित करना संभव हो गया है, जिसके फलस्वरूप अतिचालक सिरेमिक, सुचालक बहुलक,
प्रकाशीय फाइबर (तंतु) जैसे पदार्थ संश्लेषित किए जा सकते हैं। रसायन विज्ञान ने उपयोगी वस्तुएँ जैसे
अम्ल, क्षार, रंजक, बहुलक इत्यादि बनाने वाले उद्योग स्थापित करने में सहयता की है।
यह उद्योग राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और रोजगार उपलब्ध कराते हैं।

महत्वपूर्ण प्रश्न:-

1. रसायन विज्ञान क्या है ? (What is Chemistry In Hindi) ?

रसायन विज्ञान अणुओं और उनके रूपांतरण का विज्ञान है। यह न केवल एक सौ तत्वों का विज्ञान है, अपितु उनसे निर्मित होने वाले असंख्य प्रकार के अणुओं का भी विज्ञान है।

3. रसायन विज्ञान के जनक कौन है ?

आँत्वाँ लॉरेंत लावासिये, Antoine Laurent Lavoisier

यह भी पढ़े:-
(1) विज्ञान की परिभाषा एंव अर्थ ?What is Science in Hindi |विज्ञान क्या है, Definition of

रामप्रसाद RpscGuide में कंटेंट राइटर हैं। रामप्रसाद को पढ़ाई का जुनून है। उन्हें लेखन, करियर, शिक्षा और एक अच्छा कीबोर्ड पसंद है। यदि आपके पास कहानी का कोई विचार है, तो उसे [email protected] पर एक मेल भेजें।